26 अगस्त 2014 - 18:44
जासूसी ड्रोनों पर कड़ी नज़र।

इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के उप प्रमुख ने कहा है कि इस्राईल के ड्रोन विमानों के ईरान की सीमा में प्रविष्ठ होते ही वह पकड़ में होंगे।

अबनाः इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के उप प्रमुख ने कहा है कि इस्राईल के ड्रोन विमानों के ईरान की सीमा में प्रविष्ठ होते ही वह पकड़ में होंगे।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने मंगलवार को जर्नलिस्ट से वार्ता करते हुए इस्राईल के जासूसी ड्रोन विमान के आरंभिक बिंदु पर बल देते हुए कहा कि जैसे ही इस्राईली ड्रोन, ईरान की वायु सीमा में प्रविष्ठ हुआ उसकी पहचान करके हमने उचित समय पर उसका शिकार कर लिया। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस्राईल के ड्रोन विमान का आरंभिक बिंदु, निश्चित रूप से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की कोई छावनी नहीं हो सकती कहा कि ड्रोन की उड़ान और उसकी उड़ने की दूरी के दृष्टिगत हम इसके उड़ने के आरंभिक बिंदु का पता लगा लेंगे। जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से संभवतः यह वास्तविकता बहुत सीमित दिखाई दे लेकिन यह ईरान की फ़ौजी क्षमता को सिद्ध करती है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी इंक़ेलाब के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने रविवार को इस्राईल के एक जासूसी ड्रोन को लक्ष्य बनाकर मार गिराया था।